स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कैप्टेंसी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru Women) की टीम ने बीते सोमवार, 12 जनवरी को महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के पांचवें मुकाबले में मेग लैनिंग (Meg Lanning) की कैप्टेंसी वाली यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz Women) की टीम को 12.1 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच एक दिल छूने वाला नज़ारा भी देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ऋचा घोष ने दिलाई एमएस धोनी की याद: ये घटना RCB की इनिंग के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली। यूपी वॉरियर्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ शिखा पांडे करने आईं थी जिनकी छठी गेंद पर ऋचा घोष आसानी से चौका मारकर गेम फिनिश कर सकती थी। हालांकि यहां ऋचा को ये अंदाज़ा था कि स्मृति मंधाना को अपने अर्धशतक के लिए सिर्फ तीन रनों की दरकार है, ऐसे में उन्होंने गेंद को डिफेंड करके रोकने का फैसला किया।

Advertisement

जान लें कि ऋचा का ये दिल छूने वाला अंदाज़ देखकर क्रिकेट फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई है, जिन्होंने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली के लिए ऐसा ही जेस्चर किया था। बता दें कि इस मुकाबले में विराट ने भारत की जीत की कहानी लिखी थी और 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए थे। उनके संघर्ष को देखकर ही धोनी ने सम्मान दिखाते हुए उन्हें मैच फिनिश करने का मौका दिया था।

स्मृति का अर्धशतक नहीं हुआ पूरा: RCB की कैप्टन यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अपने अर्धशतक से सिर्फ तीन रन दूर थी और उनके पास वो बनाने का पूरा मौका था, लेकिन यहां स्मृति को किस्मत से ऐसा धोखा मिला कि दीप्ति की पहली ही गेंद उन्हें और विकेटकीपर दोनों को चकमा देकर सीधा बाउंड्री के बाहर पहुंच गई और इसी लेग बाई के चौके के साथ मुकाबला खत्म हो गया। कुल मिलाकर स्मृति 32 गेंदों पर 47 रन बनाकर ही नाबाद रह गईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: WPL 2026 के शुरुआती पांच मुकाबले होने के बाद फिलहाल पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ही मौजूद है। उन्होंने अपने पहले दोनों ही मुकाबले जीतकर ये पायदान हासिल किया है। बात करें अगर यूपी वॉरियर्स की टीम की तो वो अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हारने के बाद सबसे नीचे पांचवें नंबर पर हैं। उनके अलावा गुजरात जायंट्स की टीम दूसरे, मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार