Rishabh Pant Video: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 1st Test) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां से टीम इंडिया के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, बेंगलुरु टेस्ट के दौरान टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) चोटिल हो गए थे, हालांकि इसके बावजूद वो दूसरी इनिंग में भी बैटिंग के लिए तैयार दिख रहे हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। ऋषभ पंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे हैं। ये वीडियो बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन टी ब्रेक के दौरान का बताया जा रहा है जिसमें ऋषभ थोड़ी बहुत बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे। ये एक पॉजिटिव साइन है क्योंकि वो न्यूजीलैंड की पहली इनिंग के दौरान घुटने पर चोट लगने के बाद बिल्कुल भी विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे।

Advertisement

आपको बता दें कि जडेजा की एक बॉल ऋषभ पंत के दाएं पैर के घुटने पर लगी थी जिसके बाद वो दर्द से तड़प गए थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ये ऋषभ का वही घुटना है जिसकी हाल ही में उन्होंने कार दुर्घटना के बाद सर्जरी करवाई थी। गौरतलब है कि कप्तान रोहित शर्मा ने खुद ये जानकारी दी थी कि ऋषभ बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे, क्योंकि वो उनके लिए रिस्क नहीं लेना चाहते।

बात करें अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले की तो यहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहली इनिंग में बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद वो सिर्फ 46 रन पर ही ऑल आउट हो गए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली इनिंग में 402 रन बनाए और 356 रनों की लीड हासिल कर ली थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी इनिंग में खबर लिखे जाने तक 36 ओवर में 2 विकेट खोकर 182 रन बना लिये हैं। वो न्यूजीलैंड से 174 रन अभी भी पीछे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार