Rohit Sharma Angry: नागपुर टेस्ट में भारतीय टेस्ट टीम की दीवार कहे जाने वाले टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा कुछ खास नहीं कर सके और एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। पुजारा ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर टोड मर्फी की गेंद पर पैडल स्वीप शॉट मारा था जिसके दौरान गेंद बैट के टॉप एज पर लगी और फिर सीधा बोलैंड के हाथों में चली गई। यहां आउट भले ही चेतेश्वर पुजारा हुए, लेकिन दर्द और गुस्से में हिटमैन नज़र आए।

Advertisement

रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय कप्तान अपने सबसे अच्छे बल्लेबाज़ों में से एक चेतेश्वर पुजारा के खराब शॉट पर आउट होने के बाद बेहद नाराज और गुस्से में दिखे हैं। रोहित, पुजारा से इतना नाराज थे कि उन्होंने इस घटना के तुरंत बाद नॉन स्ट्राइकर पर खड़े हुए अपने पैड पर बल्ला जोर से दे मारा। यहां रोहित के आंखों में निराशा नज़र आई।

Advertisement

बता दें कि पुजारा और हिटमैन मिलकर नागपुर में एक बड़ी साझेदारी कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हों सका। इससे पहले भी जब केएल राहुल ने पहले दिन के आखिरी सेशन में अपना विकेट गंवाया था तब भी हिटमैन ने ऐसा ही कुछ रिएक्शन दिया था। रोहित चाहते थे कि केएल राहुल कुछ रन बनाएं और अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करें, लेकिन राहुल 71 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा ने 14 गेंदों पर महज 7 रन बनाए।

इस मैच की बात करें तो हिटमैन फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। रोहित अर्धशतक ठोक चुके हैं और तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों पर सिमेटा था। जडेजा ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर टोड मर्फी भी नागपुर की पिच को इन्जॉय करते दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 विकेट झटक लिए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार