Sarfaraz Khan got angry on Yashasvi Jaiswal : भारतीय टीम ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट (IND vs ENG 3rd Test) में 434 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। तीसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने धमाकेदार पारियां खेली और मेजबान टीम को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। जहां यशस्वी ने दूसरी इनिंग में दोहरा शतक ठोका, वहीं सरफराज ने दोनों ही पारियों में तूफानी अर्धशतक ठोककर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि इसी बीच मैदान पर ऐसी घटना भी घटी कि सरफराज साथी खिलाड़ी यशस्वी पर भड़क उठे।

Advertisement

दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की दूसरी इनिंग के दौरान घटी। सरफराज ने रेहान अहमद की गेंद पर शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़ लगा दी थी। वो एक रन पूरा कर चुके थे और फिर दूसरे रन के लिए भी दौड़ पड़े। ये साफ था कि सरफराज दो रन चाहते थे, लेकिन दूसरी तरफ से यशस्वी ने उनका साथ नहीं दिया।

Advertisement

यशस्वी दूसरे रन के लिए नहीं दौड़ जिस वजह से सरफराज को आधी पिच से वापस लौटकर नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ जाना पड़ा। ये सब देखकर सरफराज गुस्सा हो गए और उन्होंने यशस्वी को 'पागल है क्या तू' कहा। इतना ही नहीं, यशस्वी की हरकत से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी खुश नहीं थे उन्होंने भी पवेलियन से इशारा करके अपनी नाराजगी जाहिर की।

Also Read: Live Score

Advertisement

हालांकि बात करें अगर इस मुकाबले की तो भारतीय टीम ने अपनी दूसरी इनिंग में यशस्वी (214), गिल (91), और सरफराज (68 ) की धमाकेदार पारियों के दम पर 430 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में इंग्लिश टीम को जीत हासिल करने के लिए 557 रन बनाने थे। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए  इंग्लिश टीम घुटने आ गई और अपनी चौथी इनिंग में सिर्फ 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे इंडिया ने ये मैच 434 रनों से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार