Smriti Mandhana Bowling: WPL 2023 में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर का सफर खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट में आरसीबी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और उनकी टीम 8 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल कर सकी। बैंगलोर का आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ था जिसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन स्मृति मंधाना कप्तान के तौर पर फ्लॉप रहीं, लेकिन इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। दरअसल, मंधाना ने आरसीबी के आखिरी मुकाबले में गेंदबाज़ी करके अपने हाथ अजमाएं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर फैल चुका है।

Advertisement

मंधाना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाज़ी की। इस मैच में MI की जीत लगभग तय हो चुकी थी ऐसे में कप्तान ने गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उन्होंने 3 गेंद फेंकी जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने 9 रन बनाकर टारगेट प्राप्त कर लिया। हालांकि अब मंधाना का बॉलिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसके दो कारण हैं पहला मंधाना ने पहली बार गेंदबाज़ी की और दूसरा उनका एक्शन लगभग विराट कोहली जैसा था।

Advertisement

जी हां, स्मृति मंधाना का बॉलिंग एक्शन लगभग विराट कोहली की तरह ही है। क्रिकेट फैंस लगातार ही सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों के बॉलिंग वीडियो शेयर करके तुलना कर रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत ज्यादा गेंदबाज़ी नहीं की है, लेकिन वह अंडर 19 के दिनों में गेंदबाज़ी किया करते थे। एक इंटरव्यू में विराट ने खुद को क्विक राइट आर्म गेंदबाज़ी बताया था।

विराट कोहली की गेंदबाज़ी की बात करे तो यह स्टार खिलाड़ी 273 वनडे मुकाबलों में अब तक कुल 4 विकेट झटक चुका हैं। वनडे फॉर्मेट में कोहली ने लगभग 641 गेंद यानी लगभग 106 ओवर गेंदबाज़ी की है। इतना ही नहीं विराट ने टी20 क्रिकेट में भी 4 विकेट झटके हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3 और लिस्ट ए क्रिकेट में 4 विकेट दर्ज हैं। स्मृति मंधाना की बात करें तो उनके लिए वुमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन खास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने सीजन के खत्म होते-होते अपनी गेंदबाज़ी की कला दिखाई है। ऐसे में फैंस उनसे उम्मीद करेंगे कि आगामी सीजन में वह अच्छा प्रदर्शन करें और RCB टाइटल जीते।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार