Tim Robinson Six Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ टिम रॉबिन्सन (Tim Robinson) ने गुरुवार, 13 नवंबर को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 इंटरनेशनल (NZ vs WI 5th T20) में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 गेंदों पर 45 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच रॉबिन्सन ने कैरेबियाई तेज गेंदबाज़ जायडेन सील्स (Jayden Seales) को एक स्टेडियम पार छक्का मारा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये नज़ारा न्यूजीलैंड की इनिंग के चौथे ओवर में देखने को मिला। यहां जायडेन ने अपने ओवर का तीसरा गेंद गुड लेंथ पर डिलीवर किया था जिसे 23 साल के कीवी बल्लेबाज़ ने अपने बैट के बिल्कुल मिडिल से कनेक्ट किया और डीप मिड विकेट के ऊपर से 92 मीटर दूर स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया।

Advertisement

खास बात ये है कि इसके बाद डुनेडिन में ये मुकाबला देखने आए कई सारे नन्हें फैंस ग्राउंड के बाहर चले गए और बॉल को खोजते कैमरे में कैद हुए। सोनी स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में टिम रॉबिन्सन ने अपनी 45 रनों की विस्फोटक इनिंग में 5 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्होंने 187.50 की स्ट्राइक रेट से अपनी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: यूनिवर्सिटी ओवल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने मेजबान टीम वेस्टइंडीज को 18.4 ओवर में 140 रनों के स्कोर पर ऑलआउट किया। इसके बाद कीवी टीम के लिए टिम रॉबिन्सन ने 24 गेंदों पर 45 रन और डेवोन कॉनवे ने 42 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर आखिर में टीम ने 15.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 141 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से ये मुकाबला जीता। उन्होंने 3-1 से ये सीरीज भी अपने नाम की है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार