रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के 14वें मुकाबले में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके बाद उन्होंने कप्तान फाफ के साथ बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि वह गुजरात के सामने मैदान पर उतरने से एक दिन पहले लगभग 90 मिनट बैटिंग प्रैक्टिस करके आए थे, जिस वज़ह से वह मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सके। अब टीम ने विराट के उसी प्रैक्टिस वीडियो को फैंस के साथ शेयर किया है। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट की प्रैक्टिस का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें विराट एक के बाद एक बेहतरीन शॉट लगाते नज़र आ रहे हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस 1 मिनट लंबे वीडियो में विराट के बल्ले से निकला आखिरी शॉट सीधा कैमरे पर लगता है जिसके बाद उस कैमरे का ही काम तमाम हो जाता है।

Advertisement

जी हां, इस 1 मिनट के वीडियो में विराट ने लगभग उस हर शॉट को खेला जिसमें वह महारत रखते हैं। इसी बीच जब विराट अपने स्पेशल शॉट में से एक स्ट्रेट ड्राइव लगाते हैं जब वो सीधा उस कैमरे पर जाकर लगता है जिसमें उनकी प्रैक्टिस का वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था। और ऐसे कैमरे का काम तमाम हो जाता है।

बता दें कि विराट ने गुजरात के साथ खेले गए मैच के बाद यह साफ किया था कि उन्होंने एक दिन पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया था जिस वज़ह से उन्हें मैच के दौरान अपने शॉट्स पर काफी भरोसा था। उन्होंने यह भी कहा था कि जब मोहम्मद शमी की पहली गेंद उनके बल्ले पर लगी थी तब वह समझ गए थे कि आज वह अच्छी पारी खेल सकते हैं जो कि उनकी प्रैक्टिस का ही नतीजा था।

बता दें कि विराट ने आईपीएल 2022 में 14 मैचों में 309 रन बनाए है। जिसके दौरान उन्होंने सिर्फ 2 ही मुकाबलों में अर्धशतक पारी खेली है। विराट का स्ट्राइकरेट लगभघ 118 का रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार