8 दिसंबर। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 235 रनों का स्कोर खड़ा किया है। एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड (72) ने सबसे अधिक रन बनाए। मेजबान टीम की पारी समाप्त होने के साथ ही भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

आस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरे दिन शनिवार का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। इसके बाद मैदान पर उतरे शुक्रवार के नाबाद बल्लेबाज हेड और मिशेल स्टॉर्क (15) ने 27 रन जोड़कर टीम को 204 के स्कोर तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने स्टॉर्क को विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा आस्ट्रेलिया को दिन का पहला झटका दिया। 

Advertisement

आपोक बता दें कि भारत की टीम जब ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान फील्डिंग कर रहे हैं थे तो कप्तान कोहली बिल्कुल हल्के- फुल्के अंदाज में दिखाई दिए। 

Advertisement

फील्डिंग करने के दौरान विराट कोहली मैदान के बीचों - बीच गेंदबाजी ब्रेक के दौरान स्टेडियम में बज रहे गाने पर डांस करते हुए भी दिखाई दिए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

आपको बता दें भारत की टीम अपनी दूसरी पारी में 82 रन पर 2 विकेट गिर गए हैं और भारत के पास अबतक 98 रन की बढ़त हो गई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार