रविवार, 12 अक्टूबर को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में महिला वर्ल्ड कप 2025 का एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया से होगा। ये मैच टूर्नामेंट की सबसे रोमांचक भिड़ंतों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। भारत को अपने पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, हालांकि उन्होंने उस मैच में अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी थी।

Advertisement

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है, लेकिन उसका प्रदर्शन उसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं रहा। ऐसे में गत विजेता टीम इस बड़े मुकाबले में अपनी पकड़ मज़बूत करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, मैदान पर भिड़ंत से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर है। टूर्नामेंट के दौरान अब तक कई मैच बारिश से प्रभावित हुए हैं और कुछ देर से शुरू हुए हैं। जबकि एक मैच तो पूरी तरह रद्द हो गया है।

Advertisement

ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या विशाखापत्तनम में इंद्र देव मेहरबान होंगे या इस मैच में भी बारिश की मार देखने को मिलेगीष तो चलिए आपके मन में चल रहे इस सवाल का जवाब देते हैं। विशाखापत्तनम में भी बीते कुछ दिनों से मौसम में नमी बनी हुई है और ये चिंता का कारण बन गया है।

मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो, AccuWeather के अनुसार रविवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। दोपहर 1 बजे के आसपास यानि टॉस से लगभग दो घंटे पहले 54% बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद भी कुछ घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होने की आशंका है, जिससे टॉस और मैच की शुरुआत में देरी हो सकती है।हालांकि, अच्छी खबर ये है कि शाम 6 बजे के बाद मौसम "अधिकांशतः साफ़" रहने का अनुमान है, जिससे खेल को आगे बढ़ाने की संभावना बनी रहेगी। कुल मिलाकर, ये मुकाबला बाधित हो सकता है, लेकिन पूरी तरह रद्द होने की आशंका फिलहाल नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस अहम मैच को लेकर दोनों टीमों में खासा उत्साह है, क्योंकि ये मुकाबला संभावित सेमीफाइनल या फाइनल का पूर्वाभ्यास भी साबित हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया पहले ही श्रीलंका के खिलाफ एक अंक गंवा चुका है और वो नहीं चाहेगा कि बारिश के कारण फिर से उसे नुकसान उठाना पड़े। वहीं, भारत के लिए ये मैच वापसी का मौका है और वो घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार