ICC Women's T20 World Cup 2026, West Indies Women vs Ireland Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास की अपनी पहली जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए थे। जवाब में ओर्ला प्रेंडरगास्ट के शानदार अर्धशतक की बदौलत आयरलैंड ने 11 गेंदें शेष रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का 27वां मुकाबला शनिवार (27 जून) को वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मुकाबले में आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। सलामी बल्लेबाज कियाना जोसेफ सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, जबकि शेमाइन कैंपबेल भी 4 रन ही बना सकीं। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान हेली मैथ्यूज भी 25 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गईं। 

मध्य ओवरों में डिएंड्रा डॉटिन (21) और स्टेफनी टेलर (16) ने कुछ रन जोड़े, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक पाईं। आखिरी ओवरों में चिनेल हेनरी ने बल्ले से योगदान देते हुए 21 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। इस तरह वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन तक पहुंच सकी।

आयरलैंड की ओर से गेंदबाजी में कारा मुरे और एमी मैगुइरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं ओर्ला प्रेंडरगास्ट, आर्लेन केली और जेन मैगुइरे को 1-1 सफलता मिली।

129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने शानदार 44 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज एमी हंटर ने भी 32 गेंदों में 28 रन की उपयोगी पारी खेली।

Advertisement

प्रेंडरगास्ट की इस शानदार पारी की बदौलत आयरलैंड ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ आयरलैंड ने अपने आखिरी लीग मैच में महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली एतिहासजक जीत दर्ज कर ली।

वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी में अश्मिनी मुनिसर ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि हेली मैथ्यूज और एफी फ्लेचर को 1-1 विकेट मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं इस हार से वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। टीम इस मुकाबले को जीतकर सीधे सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती थी, लेकिन अब उसे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना होगा। फिलहाल वेस्टइंडीज 6 अंकों के साथ ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका अभी भी बरकरार है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार