20 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। दिल्ली में धोनी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम जब बल्लेबाजी करने आई तो धोनी ने भारत की गेंदबाजी की शुरुआत उमेश यादव से कराई। लाइव स्कोर, दिल्ली वनडे भारत बनाम न्यूजीलैंड
Advertisement
उमेश यादव ने अपनी पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को अपनी अंदर आती गेंद पर क्लिन बोल्ड कर दिया। उमेश यादव की यह एक ऐसी गेंद थी जिसको गुप्टिल अच्छी तरह से समझ नहीं पाए और यादव की इस गेंद से हैरान रह गए।
BREAKING: दिल्ली वनडे में टॉस जीतते ही धोनी ने किया ये हैरत भरा कमाल
Advertisement
देखिए उमेश यादव की यह खतरनाक गेंद जिसपर गुप्टिल खा गए धोखा..
What a delivery by @y_umesh #indvsnz pic.twitter.com/Y56FpUeUoi
— Cricket Videos (@cricketworms) October 20, 2016
यह खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 100 रन 17 ओवर में बना लिए थे । न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने वनडे क्रिकेट में अपना 26वां अर्धशतक पूरी किया और 57 रन बनाकर खेल रहे थे और साथ ही टॉम लैथम 39 रन बनाकर खेल रहे थे।