India Women vs Australia Women World Cup Semi Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (30 अक्टूबर) को नवीं मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना हैं। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और बारिश के कारण खेल खराब होने की संभावना है।

Advertisement

बता दें कि बारिश के कारण मुंबई में खेले गए लीग स्टेज के कई मुकाबलों पर असर पड़ा और बारिश की हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। 

Advertisement

गुरुवार सुबह बारिश होने की संभावना है औऱ बाकी दिन हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। लेकिन जैसा कि हमने पिछले हफ़्ते देखा है, ज़्यादातर बार बारिश की वजह से खेल में रुकावट आती ही है।

इसलिए अगर बारिश के कारण गुरुवार को खेल नहीं हो पाता है तो क्या भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं होगा क्योंकि आईसीसी ने इस वर्ल्ड कप के सभी नॉकआउट मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा है। 

अगर मैच 30 अक्टूबर को नहीं हो पाता है, तो यह 31 अक्टूबर को होगा। और अगर उस दिन भी बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में अपनी पोजीशन के आधार पर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। बता दें कि लीग स्टेज में बिना कोई मुकाबला हारे ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 रही थी, वहीं भारत की टीम ने चौथे नंबर पर।  

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल/अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरानी, रेणुका ठाकुर

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शट

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार