ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कैप्टेंसी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने बीते गुरुवार, 23 अप्रैल को वानखेडे़ के मैदान पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 103 रनों से हराकर मात दी। गौरतलब है कि जहां एक तरफ CSK फैंस अपनी टीम को मिली जीत से बेहद खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें ये चिंता भी सता रही है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) मैदान पर वापसी कब करेंगे? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो जान लीजिए कि खुद सीएसके के बैटिंग कोच माइकल हसी (Michael Hussey) ने इसका जवाब दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, MI vs CSK मुकाबले के दौरान माइकल हसी ने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत करते समय धोनी की चोट पर बड़ी अपडेट दी। उन्होंने कहा, "एमएस धोनी जल्द खेल सकते हैं, लेकिन वो अभी 100 प्रतिशत फिट नहीं हुए हैं। वह नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं और वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें विकेटों के बीच दौड़ने में दिक्कत हो रही है। हम और फैंस दोनों ही उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।"

Advertisement

माइकल हसी के बयान से साफ है कि धोनी को पूरी तरह फिट होने में अभी भी कुछ दिनों का समय लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वो सीएसके के आगामी दो मुकाबलों में से किसी एक में वापसी कर सकते हैं। सीएसके का अगला मुकाबला रविवार, 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ होगा, वहीं इसके बाद वो शनिवार, 2 मई को मुंबई इंडियंस की टीम से भिड़ते नज़र आएंगे।

गौरतलब है कि एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाज़ों में से एक हैं। वो सीएसके लिए फिनिशर का रोल निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम 278 आईपीएल मुकाबलों में 5,439 रन दर्ज हैं। उन्हें सीएसके ने मौजूदा सीजन के लिए 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। धोनी की कैप्टेंसी में सुपर किंग्स ने पांच बार चैंपियन का टाइटल जीता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें वानखेड़े में खेले गए मुकाबले की तो वहां चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन की 54 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट कोकर 207 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 104 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह सीएसके ने ये मुकाबला 103 रनों के बड़े अंतर से जीता और पॉइंट्स टेबल पर पांचवां पायदान हासिल कर लिया। उनके नाम 7 मैचों में 3 जीत के साथ कुल 6 अंक दर्ज हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार