आईपीएल 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे थे। इस नए सीजन की शुरुआत से ठीक पहले CoE में उनकी मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही थीं। अब रिपोर्ट्स में इस पूरे मामले की असली वजह सामने आ गई है, जिससे फैंस को राहत मिल सकती है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई थी। दरअसल, बुमराह अभी तक टीम के कैंप से नहीं जुड़े थे और उनकी मौजूदगी बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में बताई जा रही थी।
आमतौर पर खिलाड़ी CoE में चोट से उबरने या फिटनेस सुधारने के लिए जाते हैं, ऐसे में बुमराह को वहां देखकर फैंस को लगा कि शायद वह किसी इंजरी से जूझ रहे हैं। लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह इस समय CoE में वर्कलोड मैनेजमेंट और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वह अपनी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर ध्यान दे रहे हैं और साथ ही गेंदबाजी की प्रैक्टिस भी जारी रखे हुए हैं। खास बात यह है कि बुमराह मुंबई इंडियंस के पहले मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। मुंबई इंडियंस 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जहां बुमराह टीम के लिए अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
32 वर्षीय बुमराह 2013 से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं और पिछले कई सालों से टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज साबित हुए हैं। IPL 2025 में उन्होंने 12 मैचों में 18 विकेट चटकाए थे और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.67 रहा था।
इसके अलावा हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बुमराह शानदार फॉर्म में नजर आए थे। वह 8 मैचों में 14 विकेट लेकर टूर्नामेंट के संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। ऐसे में MI के लिए उनका फिट रहना इस सीजन में बेहद अहम होने वाला है।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड:
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, डैनिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत और मोहम्मद इज़हार।