आईपीएल 2022 से अपनी पहचान बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज़ गेंदबाज उमरान मलिक को आईपीएल 2023 में फैंस देखने के लिए बेताब थे लेकिन इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन पर भरोसा नहीं जताया। पता नहीं अचानक से ऐसा क्या हुआ कि उमरान हैदराबाद के लिए ज्यादातर समय बेंच पर बैठे दिख रहे हैं और उनके चाहने वाले इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं कि आखिर उन्हें प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं खिलाया जा रहा? 

Advertisement

गुरुवार ( 18 मई) को आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले जब टॉस हुआ तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम से भी उमरान मलिक को लेकर सवाल पूछा गया कि आखिर उन्हें क्यों नहीं खिलाया जा रहा है तो मारक्रम के पास भी इस सवाल का कोई जवाब नहीं था और वो भी ये कहते दिखे कि उन्हें नहीं पता कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है।

Advertisement

उमरान को इस सीजन में सनराइजर्स के लिए 12 मैचों में से सिर्फ सात में ही खेलने का मौका मिला और इन सात मुकाबलों में वो सिर्फ 5 विकेट ले पाए थे लेकिन क्या उन्हें उनके इस प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया है या कोई और वजह है। ये अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम के बयान ने उमरान को लेकर फैंस की बेचैनी को और बढ़ा दिया है। मारक्रम ने टॉस के वक्त कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता हूं। निश्चित रूप से, वो एक्स फैक्टर वाला खिलाड़ी है, 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, लेकिन मुझे वास्तव में नहीं पता कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है लेकिन उसके पास बहुत सारे एक्स फैक्टर हैं।”

आपको बता दें कि उमरान ने पिछले सीज़न में हैदराबाद के लिए 22 विकेट लिए थे और आईपीएल के अच्छे प्रदर्शन के चलते ही उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका भी मिला था। पिछली गर्मियों में उनके भारत के लिए पदार्पण के बाद से, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने वनडे और टी-20 प्रारूप में 16 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। हालांकि, इस सीजन में उमरान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने आईपीएल 2023 में खेले गए सात मैचों में केवल पांच विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट भी काफी महंगा रहा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार