शुक्रवार, 1 फरवरी को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में प्रिटोरिया कैपिटल्स और एमआई केपटाउन के बीच SA20 का 26वां मैच खेला गया। इस मैच में केपटाउन ने कैपिटल्स को 34 रन से हरा दिया लेकिन कैपिटल्स के ओपनर और इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ विल जैक्स ने छक्कों की हैट्रिक से फैंस का खूब मनोरंजन किया। इसमें से दो छक्के मैदान के बाहर जाकर गिरे।

Advertisement

कैपिटल्स को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य मिला था और इस लक्ष्य का पीछा करते हुए, जैक्स ने शानदार शुरुआत करते हुए सिर्फ नौ गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। जैक्स ने लगातार तीन छक्के मारकर कैपिटल्स को तेज़ शुरुआत दी। इस दौरान जैक्स के बल्ले से एसए20 का सबसे लंबा छक्का भी देखने को मिला।

Advertisement

जैक्स ने जॉर्ज लिंडे के ओवर में ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई देखता रह गया। इस ओवर की आखिरी दो गेंदें 108 मीटर की दूरी तक गईं और स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। आप जैक्स के इन छक्कों का वीडियो नीचे देख सकते हैं। जैक्स SA20 में अग्रणी रन-स्कोरर में से एक हैं, उन्होंने आठ पारियों में 183.45 की स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। ऑलराउंडर ने 6.50 की इकॉनमी रेट से छह विकेट भी हासिल किए हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और इनकी पारियों के चलते एमआई केपटाउन ने शुक्रवार को SA20 मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 248/4 का विशाल स्कोर बनाया। रिकेल्टन ने 200 के स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और 10 चौके शामिल थे। इस बीच, ब्रेविस 32 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने छह छक्के और तीन चौके लगाए। जबकि इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कैपिटल्स ने भी अच्छी लड़ाई लड़ी और 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 214 रन बनाए। अगर विकेटकीपर काइल वेरिने को दूसरे छोर से किसी का साथ मिला होता तो कैपिटल्स की टीम ये लक्ष्य हासिल भी कर सकती थी। वेरिने ने 52 गेंदों में 116 रनों की शानदार पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार