Gujarat Titans Probable Playing XI Vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) के बीच मंगलवार, 12 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

प्रसिद्ध कृष्णा को मिल सकता है कमबैक का मौका: गुजरात टाइटंस की टीम अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को मजबूत करने के लिए 30 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को XI में शामिल कर सकती है। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने IPL के मौजूदा सीजन में 7 मैचों में 12 विकेट झटके हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा के नाम 104 टी20 मैचों में 118 विकेट दर्ज है। वो गुजरात के लिए पिछला मुकाबला खेलने के भी दावेदार थे, ऐसे में आज उन्हें कमबैक का मौका मिल सकता है।

Advertisement

साईं किशोर की पॉजिशन पर लटकी है तलवार: गुजरात टाइटंस अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने का मन बनाती है तो ऐसे में 29 साल के स्पिन गेंदबाज़ साईं किशोर प्लेइंग कॉम्बिनेशन से बाहर हो सकते हैं। याद दिला दें कि GT ने अपने पिछले मुकाबले में साईं को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया था, लेकिन इस मुकाबले में कैप्टन शुभमन गिल ने उन्हें सिर्फ एक ही ओवर दिया। ये सीजन में भी साईं का पहला ही मुकाबला था, ऐसे में ये साफ है कि उन पर टीम बहुत ज्यादा विश्वास नहीं कर रही है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा/साईं किशोर।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन साईं किशोर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार