24 दिसंबर। बॉक्सिंग डेे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक - एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर है।

Advertisement

ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच काफी अहम होगा। आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट में एक बार फिर सबकी निगाह विराट कोहली पर होगी।

Advertisement

मेलबर्न टेस्ट मैच में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। यदि विराट कोहली मेलबर्न टेस्ट मैच में 216 रन दोनों पारियों को मिलाकर बना देंगे तो टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज बन जाएगें।

इस समय विराट कोहली साल 2018 में कुल 2653 रन बनानें में सफल रहे हैं। ऐसा होते ही विराट कोहली श्रीलंकाई लैजेंड कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

कुमार संगकारा ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट में कुल 2868 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार