वेस्टइंडीज ने संयुक्त अरब अमीरात को 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 50 ओवरों में 307 रन का टारगेट दिया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रैंडन किंग (Brandon King) और जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहला मैच 7 विकेट से जीत लिया था। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की तरफ से पारी की शुरुआत करने ब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स आये। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 (103) रन की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। इस साझेदारी को अली नसीर ने चार्ल्स को आउट करते हुए तोड़ा। चार्ल्स ने 47 गेंद में 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर शमर ब्रूक्स क्रीज पर आये। हालांकि कुछ देर बाद आदित्य शेट्टी ने किंग को आउट कर दिया। किंग ने आउट होने से पहले 70 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

किंग के आउट होने के बाद क्रीज पर केसी कार्टी लेकिन थोड़ी ही देर बाद ब्रूक्स अयान अफजल खानकी गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। ब्रूक्स ने 22 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाये। इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए रोस्टन चेस उतरे लेकिन वो 29वां ओवर करने आये अफजल खान ने उन्हें 7(13) रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान शाई होप उतरे। वहीं कुछ देर बाद 33वें ओवर की 5वीं गेंद पर जहूर खान ने कार्टी को पवेलियन की राह दिखा दी। कार्टी ने 39 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। कार्टी के आउट होने के बाद क्रीज पर केवम हॉज आये। 

 कप्तान शाई ने उनके साथ छठे विकेट के लिए 43 (45) रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर नसीर ने हॉज को आउट करते हुए तोड़ा। हॉज ने 28 गेंद में 4 चौको की मदद से 26 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर यानिक कारिया आये। हालांकि 42वां ओवर करने आये संचित शर्मा ने होप को आउट कर दिया। होप ने 25 गेंद में 23 रन बनाये। कप्तान के आउट होने के बाद क्रीज पर ओडियन स्मिथ आये। 

इन दोनों ने 8वें विकेट के लिए 24 (21) रन ही जोड़े। इस साझेदारी को 45वां ओवर करने आये संचित ने चौथी गेंद पर कारिया को आउट किया। कारिया ने 14 गेंद में 7 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर डोमिनिक ड्रेक्स आये लेकिन जहूर ने उन्हें 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर 8(12) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। ड्रेक्स के आउट होने के बाद आखिरी विकेट के रूप में क्रीज पर अकीम जॉर्डन आये। वहीं आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर जहूर ने स्मिथ को आउट कर दिया। 

स्मिथ ने 24 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। वहीं जॉर्डन 3(6) रन बनाकर नाबाद लौटे। विंडीज की टीम 49.5 ओवरों में 306 के स्कोर पर सिमट गयी। UAE की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जहूर खान ने लिए। वहीं 2-2 विकेट अयान अफजल खान, संचित शर्मा और अली नसीर ने लिए। उनके अलावा आदित्य शेट्टी ने एक विकेट अपने नाम किया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार