विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद फातिमा सना ने कहा, "हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं, क्योंकि हम यहां स्कोरबोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन लगाना चाहते हैं। हमारी गेंदबाजी अच्छी है और हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हम बस पिच के हिसाब से खेलना चाहते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "अच्छी बात है कि हमें चेज करने का मौका मिल रहा है। कप्तान के तौर पर 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है। सबसे जरूरी है कि खेल का मजा लिया जाए। हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने का प्रयास करेंगे। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ आखिरी मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी, जबकि शेफाली ने थाईलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा की जोड़ी ने बल्लेबाजों को खासा तंग किया है। नंदनी टूर्नामेंट में 5 विकेट निकाल चुकी हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा भी कमाल की लय में दिखाई दी हैं। वह दो मुकाबलों में 6 विकेट चटका चुकी हैं। प्रेमा रावत की घूमती गेंदें भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई हैं।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का आगाज थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ किया है। मुनीबा अली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था। गेंदबाजी में सादिया इकबाल ने 3 विकेट झटके थे।

गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा की जोड़ी ने बल्लेबाजों को खासा तंग किया है। नंदनी टूर्नामेंट में 5 विकेट निकाल चुकी हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा भी कमाल की लय में दिखाई दी हैं। वह दो मुकाबलों में 6 विकेट चटका चुकी हैं। प्रेमा रावत की घूमती गेंदें भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, जवेरिया खान, आयशा जफर, सदफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, इमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा सुंधू और सादिया इकबाल।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार