वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Womens T20 World Cup 2024) के 15वें मैच में न्यूज़ीलैंड ने अमेलिया केर (Amelia Kerr) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और जॉर्जिया प्लिमर (Georgia Plimmer) के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला गया था। 

Advertisement

यह श्रीलंका की इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार है। वो टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं न्यूज़ीलैंड ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेले है जिसमें से उन्हें 2 में जीत और एक में हार मिली है। 

Advertisement

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 5 चौको की मदद से 35 रन की पारी खेली। हर्षिता समरविक्रमा ने 29 गेंद में एक चौके की मदद से 18 रन बनाये। अट्टापट्टू और हर्षिता ने दूसरे विकेट के लिए 48(60) रन जोड़े। नीलाक्षी डी सिल्वा 11 गेंद में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रही। लेग कास्पेरेक और अमेलिया केर ने न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड ने मैच को 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर और 118 रन बनाकर जीत लिया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जॉर्जिया प्लिमर ने बनाये। उन्होंने 42 गेंद में 4 चौको की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अमेलिया केर ने 31 गेंद में 3 चौको की मदद से नाबाद 34 रन की पारी खेली। सुजी बेट्स ने 22 गेंद में एक चौके की मदद से 17 रन बनाये। प्लिमर और केर ने दूसरे विकेट के लिए 46(44) रन जोड़े। प्लिमर और बेट्स ने पहले विकेट के लिए 49(45) रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। श्रीलंका की तरफ से सचिनी निसानसाला और कप्तान अट्टापट्टू ने एक-एक चटकाया। 

श्रीलंका वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सचिनी निसानसाला, अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

न्यूज़ीलैंड वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), लेग कास्पेरेक, ली ताहुहु, रोज़मेरी मैयर, ईडन कार्सन। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार