क्रिस गेल (Chris Gayle) के अर्धशतक और ब्रेट ली (Brett Lee) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वर्ल्ड जायंट्स (World Giants) ने बुधवार (15 मार्च) को दोहा में खेले गए लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के मुकाबले में इंडिया महाराजा (India Maharajas) को 3 विकेट से हरा दिया। इंडिया महाराजा की यह चार मैच में तीसरी हार है, जिसके चलते उसकी फाइनल की राह मुश्किल हो गई है। इंडिया महाराजा के 136 रन के जवाब में वर्ल्ड जायंट्स ने 18.4 ओवर में 7 विकेट गंवाकर जीत हासिल की।

Advertisement

क्रिस गेल का धमाकेदार अर्धशतक

Advertisement

वर्ल्ड जायंट्स के लिए ओपनिंग करने उतरे क्रिस गेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। गेल ने 46 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। गेल ने अपनी पारी के 42 रन 10 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। गेल ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बल्लेबाजी में उन्होंने अकेले दम पर वर्ल्ड जायंट्स को जीत की दहलीज पार कराई। उनके अलवा शेन वॉटसन ने 16 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाए।

इंडिया महाराजा के लिए वर्ल्ड जायंट्स ने दो, हरभजन सिंह,अशोक डिंडा,प्रवीण तांबे और सुरेश रैना ने एक-एक विकेट हासिल किया।

ब्रेट ली ने बरपाया कहर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उथरी इंडिया महाराजा की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। इस मुकाबले में गौतम गंभीर नहीं खेले और उनकी जगह हरभजन सिंह ने टीम की कप्तानी की। इंडिया महाराजा की शुरूआत खराब रही और 24 रन के कुल स्कोर पर 2 विकेट गिर गए। इसके बाद मनविंदर बिसला और सुरेश रैना ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। 

Advertisement

इंडिया महाराजा के लिए सुरेश रैना ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 41 गेंदों 49 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। बिसला ने 36 रन और इरफान पठान ने 25 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत इंडिया महाराजा ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। 

वर्ल्ड जायंट्स के लिए ब्रेट ली ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। क्रिस मपोफू,टिनो बेस्ट ने 2-2, समित पटेल और मोंटी पानेसर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार