WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक,15 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को रौंदा

Updated: Thu, Mar 09 2023 22:22 IST
WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक,15 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को रौंदा (Image Source: Google)

वुमेंस प्रीमियर लीग के 7वें मैच में मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा दी। वहीं दिल्ली की टीम की टूर्नामेंट में ये पहली हार है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 18 ओवर में 105 के स्कोर पर ढेर हो गयी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान लैनिंग ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 5 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 25 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। 

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट सायका इशाक, इसी  वोंग और हेले मैथ्यूज ने लिए। उनके अलावा एक विकेट पूजा वस्त्राकर ने लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने यह मैच 15 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने बनाये। उन्होंने 32 गेंद में 8 चौको की मदद से 41 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेले मैथ्यूज ने 31 गेंद में 6 चौको की मदद से 32 रन की पारी खेली। वहीं नेट साइवर-ब्रंट ने 19 गेंद में 4 चौको की मदद से 23 रन बनाये। 

Also Read: क्रिकेट के अनसुने किस्से

दिल्ली की तरफ से एक-एक विकेट तारा नॉरिस और ऐलिस कैप्सी ने लिया। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें