मैनचेस्टर/नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.) । एंडरसन-जडेजा विवाद मामले में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने एंडरसन को ‘दोषी नहीं’ करार दिये जाने के फैसले की कड़ी आलोचना की और कहा कि खेल के प्रशासकों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को सजा दिये बिना छोड़कर गलत संदेश दिया। द्रविड़ ने कहा कि एंडरसन को फटकार लगाकर चेतावनी दी जा सकती थी क्योंकि अंपायर ब्रूस ओक्सनफोर्ड की रिपोर्ट में अपशब्दों के उपयोग के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया है।

Advertisement

द्रविड़ ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा कि हमने जो संदेश दिया उससे लगता है कि इस खेल में यह चलता है जो कि गलत है। मेरा मानना है कि किसी तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए थी।

Advertisement

द्रविड़ ने कहा कि सजा दी जानी जरूरी थी। हम सभी ब्रूस ओक्सनफोर्ड की रिपोर्ट के बारे में जानते हैं जिसमें बताया गया है कि एंडरसन ने क्या कहा था। उसने किन शब्दों का उपयोग किया था। यह रिपोर्ट में है और कोई इस सच्चाई का खंडन नहीं कर सकता कि अपशब्दों का उपयोग किया गया और इंग्लैंड दावा कर रहा है कि जडेजा ने जवाब दिया। हमें इस पर गौर करना चाहिए था लेकिन हमने आखिर में देखा कि किसी तरह की सजा नहीं दी गयी।

गौरतलब है कि धक्का देने की यह घटना ट्रेंटब्रिज में पहले टेस्ट मैच के दौरान घटी जब खिलाड़ी दूसरे दिन लंच के लिये पवेलियन लौट रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार