भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो कि टी20 इंटरनेशनल में अब तक दुनिया का कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं कर सका। ये रिकॉर्ड विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ भी नहीं बना सके।

Advertisement

एक बॉल पर जड़े दो छक्के

Advertisement

दरअसल, इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद सिकंदर रजा अपनी टीम के लिए पहला ओवर करने आए। इंडिया के लिए ओपनिंग यशस्वी और शुभमन गिल कर रहे थे।

यहां यशस्वी ने सिकंदर रजा को एक के बाद एक दो लंबे छक्का मारे, ये भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर हुआ था। सिकंदर रजा ने शुरुआती बॉल पर एक नो बॉल फेंका था जिस वजह से यशस्वी को एक फ्री हिट मिली। इन दोनों ही बॉल पर यशस्वी ने छक्के मारे और पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिसने टी20 इंटरनेशनल की पहली बॉल पर 12 रन बनाने का ये कारनामा किया हो। आपको बता दें कि इस दौरान इंडियन टीम को पहली लीगल बॉल पर कुल 13 रन मिले थे। यही वजह है ये खास रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है।

रजा ने लिया जायसवाल से बदला

यशस्वी टीम को तूफानी शुरुआत दिलवाने के मूड में थे, लेकिन सिकंदर रजा ने भी अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और ओवर की पांचवीं ही गेंद पर यशस्वी से बदला लेते हुए उन्हें क्लीन बोल्ड करके वापस पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। यशस्वी 5 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हुए। आपको बता दें कि ये जिम्बाब्वे के लिए बड़ी सफलता थी क्योंकि पिछले मैच में जायसवाल ने 53 बॉल पर नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

Advertisement

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India Playing XI: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।

Zimbabwe Playing XI : वेस्ले मधेवी , तडिवनाशे मरुमनि, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जोनाथन कैंपबेल, डायोन मायर्स, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), फराज अकरम, ब्रैंडन मावुता , ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार