भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर जितना मस्ती के लिए जाने जाते हैं, उतना ही वो अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन उनका यही रूप भी देखने को मिला। फैंस को रोहित का गुस्सा तब देखने को मिला जब यशस्वी जायसवाल ने मार्नस लाबुशेन का स्लिप में एक आसान सा कैच छोड़ दिया।

Advertisement

इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जायसवाल के कैच छोड़ने पर रोहित गुस्से में हवा में मुक्का मारते हैं और हताशा में आगबबूला हो जाते हैं। ये सब तब होता है जब बुमराह ने ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी को जल्दी-जल्दी आउट करके ऑस्ट्रेलियाई टीम को 91/6 पर ला दिया। मेजबान टीम के लिए एकमात्र उम्मीद मार्नस लाबुशेन थे, जो एक छोर पर डटे हुए थे। 

Advertisement

हालांकि, लाबुशेन के रूप में आकाश दीप को भी उनकी दूसरी पारी का पहला विकेट मिल जाता लेकिन जायसवाल ने ये मौका गंवा दिया। आकाश ने ऑफ स्टंप के आसपास बैक-ऑफ-ए-लेंथ गेंद फेंकी। लेबुशेन ने गेंद को थर्डमैन की तरफ खेलने की कोशिश की मगर गेंद सीधे जायसवाल के हाथों में चली गई। गेंद अच्छी ऊंचाई पर थी और एक आसान सा कैच भी था लेकिन जायसवाल ये कैच पकड़ने में विफल रहे। जायसवाल का ये कैच छोड़ना कप्तान रोहित शर्मा को बिल्कुल भी नहीं भाया और वो जायसवाल पर अपना आपा खो बैठे।

जैसे ही युवा खिलाड़ी ने गेंद को छोड़ा, कप्तान ने गुस्से में हवा में मुक्का मारा और पूरी तरह से भड़क गए। इस मौके का फायदा उठाते हुए लाबुशेन ने 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और अपनी टीम को 300 के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अब चौथी पारी में एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों से एक करिश्मे की उम्मीद होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार