IPL 2023 के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने डेविड वॉर्नर के इस फैसले को पहले ही ओवर में गलत साबित कर दिया। यशस्वी ने दिल्ली के तेज़ गेंदबाज खलील अहमद की पहले ही ओवर में ऐसी कुटाई की जिसे वो शायद ही इस सीजन में भूल पाएंगे।

Advertisement

यशस्वी ने खलील द्वारा डाले गए मैच के पहले ही ओवर में 5 चौके मारकर 20 रन लूट लिए और मज़े की बात ये थी कि ये पांचों चौके मैदान के चारों और लगाए गए थे। खलील ने पहली दो बॉल शॉर्ट डाली जिस पर उन्हें दो चौके पड़े लेकिन इसके बाद जब उन्होंने गेंद को आगे डाला तो भी यशस्वी ने उन पर रहम नहीं दिखाया और उन पर भी चौके जड़ दिए।

Advertisement

यशस्वी के चौके देखकर खलील अहमद का चेहरा लटक चुका था जबकि कप्तान डेविड वॉर्नर को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिरकार ये हो क्या रहा है। जबकि सोशल मीडिया पर फैंस को ये चौके देखकर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग की याद आ गई क्योंकि सहवाग को पहले ही ओवर में चौके-छक्कों की बारिश करते देखा जाता था। 

यशस्वी के इन चौकों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। जिस तरह से यशस्वी और बटलर की जोड़ी इस मैच में खेल रही है उसे देखकर ऐसा लगता है कि दिल्ली की टीम को इस मैच में 200 से भी ऊपर का स्कोर चेज़ करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार