इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 22 वर्षीय यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने दोहरा शतक जड़कर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं। यशस्वी ने 290 गेंदों पर 209 रन जड़ते हुए कई खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। ये यशस्वी की पारी का ही असर था कि भारत 396 तक पहुंचने में सफल रहा क्योंकि अगर यशस्वी की ये पारी ना होती तो शायद भारत 300 तक भी ना पहुंत पाता क्योंकि उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अर्द्धशतक भी नहीं लगा पाया।

Advertisement

यशस्वी ने पिछले कुछ महीनों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और इस दोहरे शतक ने तो उनका नाम हर किसी की ज़ुबान पर ला दिया है लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि यशस्वी को ये लाइमलाइट आसानी से मिल गई है तो आप गलत हैं क्योंकि यशस्वी को आज जो प्यार मिल रहा है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष है।

Advertisement

एक समय था जब यशस्वी के पास खाना खाने तक के पैसे नहीं थे और उनके पिता मुंबई में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते थे और यशस्वी भी अपने पिता की मदद करते थे। अब यशस्वी के दोहरे शतक के बाद उनकी एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो अपना दर्द बयां कर रहे हैं। यशस्वी का ये 48 सेकेंड का वीडियो देखकर आप भी खुद को इमोशनल होने से शायद नहीं रोक पाएंगे। यशस्वी का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, आपको बता दें कि यशस्वी ने दोहरा शतक ठोकने के बाद एक खास लिस्ट में भी अपना नाम शामिल कर लिया है। यशस्वी भारत के लिए सबसे कम इनिंग में दोहरा शतक मारने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 10वीं इनिंग में ये कारनामा किया। उनसे पहले करुण नायर ने 3 इनिंग, विनोद कांबली ने 4 इनिंग, सुनिल गावस्कर और मयंक अग्रवाल ने 8 इनिंग और चेतेश्वर पुजारा ने 9 इनिंग में ये सफलता हासिल की थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार