भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के दो युवा खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और नितीश कुमार रेड्डी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में जायसवाल नितीश को देर से आने पर मजाकिया अंदाज में सुनाते नजर आए। दोनों खिलाड़ियों की शानदार बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है।
भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही है। धर्मशाला में खेले गए पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब लखनऊ में होने वाले दूसरे वनडे पर है। हालांकि मैच से पहले टीम इंडिया के दो युवा सितारों यशस्वी जायसवाल और नितीश कुमार रेड्डी का एक मजेदार वीडियो फैस को खूब एंटरटेन कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी टीम होटल से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। यशस्वी जायसवाल पहले से गाड़ी में बैठकर अपने साथी खिलाड़ी का इंतजार कर रहे थे। तभी कुछ देर बाद नितीश कुमार रेड्डी वहां पहुंचे और यहीं से शुरू हुई दोनों के बीच मजेदार बातचीत।
नितीश के आते ही जायसवाल ने मजाकिया अंदाज में उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी। उन्होंने अपनी घड़ी की तरफ इशारा करते हुए कहा, “10 मिनट से गाड़ी में बैठा हूं। टाइम से आ जाया कर यार। देख क्या टाइम हो रहा है।”
मजेदार बात यह रही कि जायसवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे बढ़कर नितीश के लिए गाड़ी का दरवाजा भी खोला। इसके बाद दोनों खिलाड़ी गाड़ी में बैठे और वहां से रवाना हो गए। फैंस को दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती और शानदार केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
VIDEO:
Nitish Kumar Reddy gets a little late, and then Yashasvi Jaiswal teases him, saying, ‘Bro, I’ve been waiting for you in the car for the last 10 minutes.’ Jaiswal even opens the car door for him and says, ‘Come on, I’m even opening the door for you
(rushiii_12) June 14, 2026
Looks like Rohit has… pic.twitter.com/r2XRbCcyV2
अगर क्रिकेट की बात करें तो भारत ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नजर बुधवार (17 जून) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे पर होगी, जहां जीत हासिल करके वह सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी