IPL 2026, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यशस्वी जयसवाल ने एक और बेहतरीन अर्धशतक जड़ा, जबकि ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी भरी और आक्रामक पारी खेली। 

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का नौवां मुकाबला शनिवार (4 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 70 रन जोड़े। वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि यशस्वी जयसवाल ने 36 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की बेहतरीन पारी खेली।

Advertisement

इसके बाद ध्रुव जुरेल ने पारी की जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसका नतीजा रहा कि टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा कप्तान राशिद खान, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को भी 1-1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, सुशांत मिश्रा, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह।

Advertisement

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार