IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 4 विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया। चहल आईपीएल में 150 विकेट हासिल करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

चहल आईपीएल में सबसे तेज 150 विकेट (Fastest 150 IPL Wickets) लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 118वें मुकाबले में यह कारनामा किया है। इस मामले में पहले नंबर पर पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं, जिन्होंने 105 आईपीएल मैच में 150 विकेट पूरे किए थे। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे तेज 150 विकेट

105 - लसिथ मलिंगा

118 - युजवेंद्र चहल

137 – ड्वेन ब्रावो

Advertisement

140 - अमित मिश्रा

156 - पीयूष चावला

159 - हरभजन सिंह

Advertisement

इसके साथ ही चहल ने रविवार को उमेश यादव को पछाड़कर पर्पल कैप भी अपने नाम कर ली। उनके नाम अब 11 विकेट हो गए हैं। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने क्विंटन डी कॉक, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या औऱ दुष्मंथा चमीरा को अपना शिकार बनाया। 

बता दें कि चहल साल 2013 से 2021 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे थे। मेगा ऑक्शन में वह राजस्थान की टीम के साथ जुड़े थे और इस सीजन उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। 

इस मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 3 रन से हरा दिया। चार मैच में तीसरी जीत के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार