Yuzvendra Chahal Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच शनिवार, 23 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) वो रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में कोई भी भारतीय गेंदबाज़ नहीं बना सका।
T20 में 400 विकेट: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 वर्षीय युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 342 मैचों में 394 विकेट झटके हैं। यहां से, आज चहल लखनऊ के मैदान पर मेजबान टीम LSG के 6 विकेट चटकाने में सफल होते हैं, तो वो टी20 फॉर्मेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। बताते चलें कि दुनिया के सिर्फ 13 ही खिलाड़ी 400 प्लस टी20 विकेट लेने का कारनामा कर पाए हैं।
टी20 क्रिकेट में बतौर भारतीय सर्वाधिक विकेट
- युजवेंद्र चहल - 342 मैचों में 394 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार - 330 मैचों में 359 विकेट
- जसप्रीत बुमराह - 283 मैचों में 349 विकेट
- पीयूष चावला - 305 मैचों में 327 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन - 33 मैचों में 317 विकेट
याद दिला दें कि युजवेंद्र चहल IPL में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने 187 मैचों में 231 विकेट लेकर ये महारिकॉर्ड बनाया है। इस लिस्ट में उनके बाद भुवनेश्वर कुमार (204 मैचों में 222 विकेट) और सुनील नारायण (201 मैचों में 206 विकेट) जैसे दिग्गज गेंदबाज़ मौजूद हैं।
बात करें IPL 2026 में युजी के प्रदर्शन की तो उन्होंने 13 मैचों की 11 इनिंग में 10 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 3/36 रहा है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो आज 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बनते हैं या नहीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, मार्को यानसेन, मिशेल ओवेन, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निशाद।