भारत और पाकिस्तान के बीच का कोई भी मुकाबला प्रशंसकों को रोमांच से भर देता है। पिछले कई वर्षो से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दोनों टीमें कई बार भिड़ चुकी हैं। द्विपक्षीय सीरीज में भले ही पाकिस्तान ने अधिक जीत दर्ज की हो, लेकिन वर्ल्ड कप में वह अभी तक भारत को मात नहीं दे पाई है।

Advertisement

दो बार की विजेता भारत ने अब तक वर्ल्ड कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का छह बार सामना किया है और हर बार भारतीय टीम को सफलता मिली है। भारत ने 1983 और 2011 में वर्ल्ड कप जीता था जबकि पाकिस्तान ने 1992 में यह खिताब जीता था। भारत और पाकिस्तान के बीच 1975, 1979, 1983, 1987 में कोई मुकाबला नहीं हुआ था।

Advertisement

पहली बार दोनों टीमें 1992 में भिड़ी थीं और भारत ने अपने पड़ोसी के खिलाफ जीत का जो सिलसिला शुरू किया था, वह आज तक कायम है। 

पहला: 1992 वर्ल्ड कप (सिडनी)

इस संस्करण में पाकिस्तान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया, लेकिन उससे पहले भारत के खिलाफ उसे 43 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। सिडनी में हुए मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सचिन तेंदुलकर के नाबाद 54 रनों की मदद से सात विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 173 रनों पर ही सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से आमिर सोहेल ने 62 रन बनाए थे। भारत की ओर से कपिल देव, मनोज प्रभाकर और जवागल श्रीनाथ ने दो-दो विकेट लिए थे। युवा तेंदुलकर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 

Advertisement

दूसरा : 1996 वर्ल्ड कप (बेंगलुरू)

इस बार भारत और पाकिस्तान की टीमें बेंगलुरू में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भिड़ीं। इस बार भी भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के 93 रनों की बदौलत 287 रन बनाए। पाकिस्तान ने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन अनिल कुंबले (3 विकेट) और वेंकटेश प्रसाद (3 विकेट) की गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 248 रनों पर पवेलियन लौट गई और 39 रनों से मुकाबला हार गई। सिद्धू 'मैन ऑफ द मैच' बने। 

Advertisement

तीसरा : 1999 वर्ल्ड कप (मैनचेस्टर) 

भारत का प्रदर्शन इस संस्करण में भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उसने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया और 47 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और छह विकट खोकर 227 रन बनाए। राहुल द्रविड़ ने टीम की ओर से सबसे अधिक 61 रन जड़े। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 180 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से इंजमाम उल हक ने 41 रन बनाए। 'मैन ऑफ द मैच' वेंकटेश प्रसाद ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए। 

 
Advertisement

चौथा : 2003 वर्ल्ड कप (सेंचुरियन)

सौरभ गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम इस संस्करण में फाइनल तक पहुंची थी लेकिन आस्ट्रेलिया से हार गई थी। इस वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को भी छह विकेट से शिकस्त दी थी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सईद अनवर (101) के शतक की बदौलत सात विकेट खोकर 273 रन बनाए। भारत ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 45.4 ओवर में चार विकट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिए। 'मैन ऑफ द मैच' तेंदुलकर ने 98 रनों की अहम पारी खेली। 

Advertisement

यहां बताना जरूरी है कि 2007 में भी आईसीसी वर्ल्ड कप खेला गया था, लेकिन भारत ग्रुप स्तर से ही बाहर हो गया था और इस कारण दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं हो सका था। पाकिस्तानी टीम भी ग्रुप दौर से बाहर हो गई थी। यह वही वर्ल्ड कप था, जिसमें पाकिस्तानी कोच बॉव वूल्मर अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए थे। वूल्मर के मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

पांचवां : 2011 वर्ल्ड कप (मोहाली) 

Advertisement

दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से पहले इस संस्करण के सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ, जहां मेजबान टीम ने 29 रनों से जीत दर्ज की। मोहाली में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 260 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम जवाब में 231 रनों पर ही ढेर हो गई। इस मुकाबले में भी तेंदुलकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की पारी खेली और 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए। 

छठा : 2015 वर्ल्ड कप (एडिलेड) 

Advertisement

इस वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 76 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भी भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 'मैन ऑफ द मैच' विराट कोहली (107) के शतक के दम पर सात विकेट खोकर 300 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम जवाब में 224 रनों पर सिमट गई। इस मैच में भारत की ओर से मोहम्मद समी ने चार विकेट लिए थे। 

मौजूदा वर्ल्ड कप की बात की जाए तो भारत ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। उसे दो में जीत मिली है जबकि उसका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारतीय टीम पांच अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान ने चार मैच खेले हैं और दो में हार तथा एक में जीत मिली है। उसका भी एक मैच रद्द हुआ है। यह टीम तीन अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार