किसी भी बड़े लक्ष्य का पीछा करने या फिर विपक्षी टीम को बड़े लक्ष्य देने के लिए यह जरूरी है कि उसके टीम के ओपनिंग  बल्लेबाज टिक कर खेले और एक लंबा स्कोर बनाएं। क्रिकेट इतिहास में ऐसी कई ओपनिंग जोड़ियां हुई जो ऐसे बड़ी साझेदारियों में माहिर रही हैं। ऐसे में आइये आज जानते है वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाले ओपनिंग बल्लेबाजों की जोड़ियां।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली

Advertisement

दुनिया की सबसे सफल ओपनिंग  जोड़ी यानी सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने वनडे मैचों में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी की हैं। उन्होंने वनडे मुकाबलें में 21 बार 100 रनों से ऊपर की साझेदारी की हैं। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

मैथ्यू हेडन-एडम गिलक्रिस्ट

कई सालों तक ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर जीत दिलाने वाले मैथ्यू हेडन औऱ एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों ने वनडे मैचों में 16 बार शतकीय साझेदारी की हैं।

 
Advertisement

गॉर्डन ग्रीनिज-डेसमंड हैन्स

वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज ग्रीनिज और हैन्स की जोड़ी ने वनडे मुकाबलें में 15 बार 100 रनों की ऊपर की साझेदारी की है।

 

रोहित शर्मा-शिखर धवन

Advertisement

साल 2013 से लगातार भारतीय पारी की शुरूआत करने उतर रही ओपनिंग  बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने वनडे मैचों में 13 बार शतकीय साझेदारी करने का कारनामा किया हैं।

 

सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने वनडे मुकाबलों में 12 बार शतकीय साझेदारी करने का कारनामा किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार