तूफानी फॉर्म में चल रहे शिखर धवन (114) और कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 111) की एक और लाजवाब शतकीय पारियों के दम पर छह बार की चैम्पियन भारत ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर रविवार को एशिया कप-2018 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कई दिलचस्प रिकॉर्ड्स बनाए, आइए जानते हैं। 

Advertisement

1. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे हाशिम अमला,विराट कोहली, एबी डी विलियर्स औऱ सौरव गांगुली ही उनसे आगे हैं।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 


Advertisement

2. हिटमैन रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 छक्के मारने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित के नाम 301 छक्के दर्ज हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (342 छक्के) ने ही यह कारनामा किया है। 


3. इस एशिया कप में भारत ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान को हराया है। रोहित भारत के पहले कप्तान बन गए हैं,जिनकी कप्तानी में भारत ने पहले दो मैचों में पाकिस्तान को मात दी है।  


Advertisement

4. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह वनडे क्रिकेट में उनका 19वां शतक था। ब्रायन लारा, महेला जयवर्धन और रॉस टेलर ने वनडे क्रिकेट में 19 शतक लगाए हैं।  


Advertisement

5. रोहित शर्मा भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं,जिसने एशिया कप में लगातार दो मैचों में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। उनसे पहले महान महेंद्र सिंह धोनी ही ऐसा कर पाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार