साल 2018 में ऐसे कई टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलें देखने को मिले है जिसमें बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए हैं। ऐसे में आइये आज जानते है इस साल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

शिखर धवन

Advertisement

भारत के बेहतरीन बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2018 में हुए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। धवन ने इस साल 18 मैचों की 17 पारियों में 40.52 की औसत से कुल 689 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 92 रन रहा।

 

रोहित शर्मा

भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने साल 2018 में 19 मैचों की 18 पारियों में कुल 590 रन बनाए । इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 36.87 तथा उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन रहा। 

 
Advertisement

फखर ज़मान

पाकिस्तान के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज फखर ज़मान ने साल 2018 में 17 मैचों की 17 पारियों में 33.88 की औसत से कुल 576 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 91 रन रहा।

 
Advertisement

बाबर आज़म

पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आज़म ने साल 2018 में 12 मैचों की 12 पारियों में 62.55 की औसत से कुल 563 रन बनाए। इस दौरान इनका बेस्ट स्कोर नाबाद 97 रन रहा। 

 
Advertisement

एरॉन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ओपनिंग बल्लेबाज एरॉन फिंच ने साल 2018 में 17 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 17 पारियों में कुल 531 रन बनाए । इस दौरान इनका बेस्ट स्कोर 172 रन तथा बल्लेबाजी औसत 40.84 का रहा हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार