साल 2019 में वनडे इंटरनेशनल में कई बल्लेबाजों ने जमकर धमाल मचाया और शानदार पारियां खेलकर फैंस का मनोरंजन किया। वह साल खत्म होने को, ऐसे में आइए जानते हैं 2019 में सबसे ज्यादा रन मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

Advertisement

रोहित शर्मा

Advertisement

टीम इंडिया के रोहित शर्मा साल 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। रोहित ने 2019 में खेले गए 28 मैचों में 57.30 की औसत से 1490 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 7 शतक और 6 अर्धशतक जड़े, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 159 रन रहा।  


विराट कोहली

Advertisement

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 2019 में खेले गए 26 वनडे मैचों में 59.86 की औसत से 1377 रन बनाए। इस दौरान कोहली 5 शतक और 7 अर्धशतक जड़े औऱ उनका बेस्ट स्कोर 123 रन रहा। 


शाई होप

Advertisement

वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज शाई होप ने 2019 में खेले गए 28 वनडे मैचों में 61.13 की औसत से 1345 रन बनाए हैं। इस दौरान होप ने 4 शतक औऱ 8 अर्धशतक जड़े हैं औऱ उनका बेस्ट स्कोर 170 रन रहा है।


एरॉन फिंच

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज एरॉन फिंच ने 2019 में खेले गए 23 वनडे मैचों में 51.86 की औसत से 1141 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक औऱ 6 अर्धशतक जड़े,जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 153 रन रहा।


बाबर आजम

Advertisement

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 2019 में खेले गए 20 वनडे मैचों में 60.66  की औसत से 1092 रन बनाए। इस दौरान बाबर ने 3 शतक औऱ 6 अर्धशतक जड़े, जिसमें बेस्ट स्कोर 115 रन रहा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार