साल 2018 में क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों ने कई नए रिकॉर्ड बनायें और पुराने तोड़े। इस साल वनडे क्रिकेट में कुछ बल्लेबाजों के बैट से जमकर रन बरसे। ऐसे में आइये आज जानते हैं साल 2018 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।  

Advertisement

विराट कोहली 

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस साल वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने इस साल 14 मैचों की 14 पारियों में 133.55 की औसत से कुल 1202 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 6  शतक तथा 3 अर्धशतक लगाए हैं जबकि उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 160 रनों का रहा। 

 

रोहित शर्मा 

भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने साल 2018 में 19 मैचों की 19 पारियों में 5 शतक तथा 3 अर्धशतक के मदद से कुल 1030 रन बनाएं  हैं। इस दौरान इनका औसत 73.57 तथा बेस्ट स्कोर 162 रनों का रहा। 

 
Advertisement

जॉनी  बेयरस्टो 

इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने साल 2018 में 22 वनडे मैचों की 22 पारियों में 4 शतक तथा 2 अर्धशतक के मदद से कुल 1025 रन बनाए हैं। इस दौरान इनका बेस्ट स्कोर 139 रन तथा इनका बल्लेबाजी औसत 46.59 का। 

 
Advertisement

जो रूट 

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 2018  में 24 वनडे मैचों की 24 पारियों  में 3 शतक तथा 5 अर्धशतक की मदद से कुल 946 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 59.12 तथा बेस्ट स्कोर नाबाद 113 रनों का रहा हैं। 

 
Advertisement

ब्रेंडन टेलर

ज़िम्बाब्वे के शानदार बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने 2018 में 21 मैचों की 21 पारियों में 42.76 की औसत से कुल 898 रन बनायें हैं। इस दौरान इन्होनें 2  शतक तथा 4 शतक अर्धशतक जमाए जिसमें इनका 139 रनों का बेस्ट स्कोर भी शामिल रहा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार