टी-20 को गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों का खेल माना जाता हैं और इस खेल का रोमांच और भी बढ़ जाता है जब बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के जमाते है। आइये आज जानते है कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

क्रिस गेल

Advertisement

सीपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का है। गेल ने 76 मैचों की 74 पारियों में कुल 162 छक्के लगाए है। इसके अलावा उन्होंने 172 चौके भी जमाये है। गेल इस सीजन में सेंट लूसिया जोक्स का हिस्सा थे। लेकिन जून के अंत में उन्होंने निजी काऱणों के चलते टूर्नामेंट से वापस ले लिया था। 


एविन लुईस

इस लिस्ट में दूसरें नंबर पर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज एविन लुईस है। लुईस ने 59 मैचों की 58 पारियों में कुल 111 छक्के जमाये है। साथ में इनके नाम 120 चौके भी दर्ज है।


Advertisement

कीरोन पोलार्ड 

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान और शानदार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने सीपीएल में कुल 70 मैच खेले है जिसकी 67 पारियों में कुल 106 छक्के जमाये है। इस दौरान पोलार्ड के बल्ले से 116 चौके भी निकले है।


Advertisement

लेंडल सिमंस 

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर लेंडल सिमंस का नाम है। सिमंस ने अभी तक सीपीएल में कुल 71 मैच खेले है जिसकी 69 पारियों में 105 छक्के लगाने का कारनामा किया है। इसके अलावा इन्होंने 168 चौके भी लगाए है।


Advertisement

ड्वेन ब्रावो

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स  के बेहतरीन ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अभी तक सीपीएल के 69 मैचों की 63 पारियों में कुल 93 छक्के जमाये है। इसके अलावा इनके नाम 75 चौके भी दर्ज है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार