WPL 2023 के ऑक्शन में बिकी 5 सबसे महंगी क्रिकेटर, लिस्ट में भारत की 3 खिलाड़ी

Updated: Tue, Feb 14 2023 09:52 IST
WPL 2023 के ऑक्शन में बिकी 5 सबसे महंगी क्रिकेटर, लिस्ट में भारत की 3 खिलाड़ी (Image Source: Twitter)

Top 5 most expensive Player of WPL 2023 Auction: वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का ऑक्शन सोमवार (13 फरवरी) को मुंबई में आयोजित हुआ। जिसमें सभी पांच फ्रेंचाइजी ने जमकर खिलाड़ियों पर पैसे खर्च कर उन्हें अपने साथ जोड़ा। ऑक्शन में कुल 87 खिलाड़ी बिंकी, जिसमें 57 भारतीय और 30 विदेशी खिलाड़ी हैं। सबसे महंगी खिलाड़ियों की बात की जाए तो इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारी, वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों को भी करोड़ो रुपये मिले। आइए जानते हैं वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के 5 सबसे महंगी खिलाड़ी।  

स्मृति मंधाना

भारत की ओपनिंग बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। मंधाना पर सबसे पहले बोली लगी और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। जो उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये से करीब सात गुना ज्यादा था। मुंबई ने मंधाना को खरीदने की कोशिश की लेकिन बाजी आरसीबी ने मारी। 


एशले गार्डनर

ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ ऑलराउंडर एशले गार्डनर को गुजरात जायंट्स की टीम ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। गार्डनर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस की टीम भी गार्डनर को खरीदने की रेस में शामिल थी, लेकिन गुजरात की टीम ने सबसे बड़ी बोली लगाई। 


नताली साइवर 

इंग्लैंड की ऑलराउंडर नताली साइवर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख रुपये था। साइवर को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स ने भी रुचि दिखाइ, लेकिन अंत में वह मुंबई की टीम में शामिल हुईं। 


दीप्ति शर्मा

भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। दीप्ति का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने भी दीप्ति को खरीदने के लिए बोली लगाई, लेकिन यूपी ने बाजी मारी। 


जेमिमा रोड्रिग्स

Also Read: क्रिकेट के अनसुने किस्से

भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। रोड्रिग्स का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ने भी की। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें