भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 3 अगस्त को फ्लोरिडा के लौडरहिल स्टेडियम पर होगा। दोनों टीमों के बीच आजतक 11 टी-20 मुकाबलें खेले गए है जिसमें भारत को 5 जीत तो वहीं वेस्टइंडीज को भी 5 मैचों में जीत हासिल हुई है। एक मैच का परिणाम बेनतीजा रहा। आइये आज जानते है भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तक खेले गए सभी टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

रोहित शर्मा

Advertisement

भारत के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए सभी टी-20 मैचों में सबसे  ज्यादा रन बनाए है। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 मैचों की 10 पारियों में 47.71 की औसत से कुल 334 रन बनाए है। इस दैरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 111 रनों का रहा।

 

ईविन लुईस

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर लुईस ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की 3 पारियों में 116.00 की औसत से कुल 232 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 125 रनों का रहा।

Advertisement

विराट कोहली

तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूद है। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 मैचों की 5 पारियों में कुल 212 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 53.00 का रहा तथा सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रनों का रहा।

Advertisement

लेंडल सिमन्स

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर लेंडल सिमन्स ने भारत के खिलाफ 6 मैचों की 6 पारियों 36.20 की औसत से कुल 181 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 82 रन का है।

Advertisement

क्रिस गेल

टी-20 के महारथी क्रिस गेल ने अपने करियर दौरान अभी तक भारत के खिलाफ कुल 5 मैच खेले है जिसकी 5 पारियों में 35.40 की औसत से कुल 177 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 98 रन हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार