World Cup Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख 2026 में नॉर्वे चेस विमेन में डेब्यू करने जा रही हैं। इसी के साथ दिव्या 2024 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से सबसे युवा प्रतिभागी बनकर इतिहास रचेंगी।

Advertisement

नॉर्वे चेस की ओर से जारी एक बयान में दिव्या ने कहा, "मैं नॉर्वे चेस में प्रतिस्पर्धा करने के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं। यह टूर्नामेंट में मेरा पहला मौका है। मैं वास्तव में यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि नॉर्वे कैसा है। मैं इस अनोखे फॉर्मेट का अनुभव करने और इतने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने का अधिक इंतजार नहीं कर सकती। मुझे सपोर्ट करने वाले सभी फैंस को, प्यार और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद। आप सभी से वहीं मिलूंगी।"

Advertisement

अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर यह खबर साझा करते हुए, नॉर्वे चेस ने लिखा, "नॉर्वे चेस विमेन 2026 में एक नया नाम शामिल हुआ है। दिव्या देशमुख नॉर्वे चेस विमेन में शामिल हुईं। 2025 में, दिव्या ने फिडे महिला विश्व कप जीता, ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया और महिला कैंडिडेट्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया। 19 साल की उम्र में, वह इतिहास में ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं। दिव्या ने नवीनतम शतरंज ओलंपियाड में भारत के साथ व्यक्तिगत और टीम दोनों में स्वर्ण पदक जीते हैं। ओस्लो में, वह नॉर्वे चेस विमेन में प्रतिस्पर्धा करने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनेंगी।"

नॉर्वे चेस की सीओओ बेनेडिक्टे वेस्ट्रे स्कोगा ने बयान में कहा, "भारत लगातार बेहतरीन युवा शतरंज प्रतिभाएं तैयार कर रहा है। दिव्या इसी का एक शानदार उदाहरण हैं। हमें नॉर्वे चेस विमेन में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।हम ओस्लो में उनके डेब्यू के साथ बढ़ते भारतीय शतरंज दर्शकों से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।"

अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर यह खबर साझा करते हुए, नॉर्वे चेस ने लिखा, "नॉर्वे चेस विमेन 2026 में एक नया नाम शामिल हुआ है। दिव्या देशमुख नॉर्वे चेस विमेन में शामिल हुईं। 2025 में, दिव्या ने फिडे महिला विश्व कप जीता, ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया और महिला कैंडिडेट्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया। 19 साल की उम्र में, वह इतिहास में ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं। दिव्या ने नवीनतम शतरंज ओलंपियाड में भारत के साथ व्यक्तिगत और टीम दोनों में स्वर्ण पदक जीते हैं। ओस्लो में, वह नॉर्वे चेस विमेन में प्रतिस्पर्धा करने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनेंगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

दिव्या देशमुख ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता हासिल की है। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, व्यक्तिगत और टीम दोनों में गोल्ड मेडल जीतकर खुद को अपनी पीढ़ी की सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार