Syed Modi India International:  सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शनिवार को तन्वी शर्मा ने विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा को हराया। बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए तन्वी ने 11-21, 21-10, 21-13 से जीत दर्ज करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

डिफेंडिंग चैंपियन ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने भी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सीरीज 300 इवेंट के विमेंस सिंगल्स फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत की दो होनहार युवा विमेंस सिंगल्स खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले में, दूसरी वरीयता प्राप्त तन्वी ने उन्नति को मात दी। साल 2022 में हुए इंडिया जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री के बाद यह इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरा मुकाबला था; उस समय उन्नति ने जीत हासिल की थी।

तन्वी अब फाइनल में थाईलैंड की वर्ल्ड नंबर 26 सुपानिदा काटेथोंग का सामना करेंगी। थाई खिलाड़ी के खिलाफ तन्वी का 'हेड-टू-हेड रिकॉर्ड' 2-0 है और वह इस सीजन में अपना दूसरा सुपर 300 खिताब जीतने की कोशिश करेंगी।

वहीं, ट्रीसा/गायत्री ने यूक्रेन की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी पोलिना बुहरोवा/येवहेनिया कान्तेमिर को 13-21, 21-10, 21-12 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाकर अपने खिताब को बचाने की ओर कदम बढ़ाए।

इस साल की शुरुआत में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय जोड़ी, अब सैयद मोदी इंटरनेशनल में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। फाइनल में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की युवा जोड़ी इस्याना स्याहिरा मेइदा/रिंजानी क्विनारा नास्टिन से होगा।

इस बीच, शनिवार को सेमीफाइनल में सात्विक रेड्डी कनापुरम और रेशिका उथयासूर्यन, मलेशिया की वर्ल्ड नंबर 61 जोड़ी वी यी हर्न और वन्नी गोबी से 17-21, 18-21 से हारकर मिक्स्ड डबल्स से बाहर हो गए।

मेंस सिंगल्स के फाइनल में टॉप 10 में शामिल दो खिलाड़ी आमने-सामने होंगे, जिसमें चौथे नंबर के सीडेड रिची डटा रिचर्डो का मुकाबला फ्रांस के छठे नंबर के सीडेड अर्नौड मर्केल से होगा। मर्केल ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के झे यिंग वू को 21-13, 21-16 से हराया, जबकि रिचर्डो ने इंडोनेशिया के प्राहडिस्का बागास शुजीवो को 49 मिनट में 21-17, 21-15 से मात दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार