Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 38: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

  • Saurabh Sharma2023-11-06 09:40:37
  • LAST UPDATED : Mon 06, 2023 09:47 0thIST

बांग्लादेश औऱ श्रीलंका के बीच सोमवार (6 नवंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला… Read More

World Cup 2023 : बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया

नजमुल हुसैन शांतो (90) और शाकिब अल हसन (82) की शानदार पारियों के दम पर बांग्लादेश ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 279 रन बनाए, इसके जवाब में बांग्लादेश ने 41.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। इस हार के साथ ही श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

Advertisement

World Cup 2023 : श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया 280 रनों का लक्ष्य, चरिथ असलंका ने ठोका शतक

चरिथ असलंका के शानदार शतक के दम पर श्रीलंका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 280 रनों का लक्ष्य दिया है। बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।

असलंका ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए 105 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पथुम निसांका और सदीरा समीराविक्रमा ने 41-41 रन और धनंजय डी सिल्वा ने 34 रन बनाए। श्रीलंका पारी में ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज timed out हुए, जो इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है। श्रीलंका ने 49.3 ओवर में 279 रनों पर ऑलआउट हुई। 

बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन ने 3 विकेट, कप्तान शाकिब अल हसन, शोरफुल इस्लाम ने  2-2 विकेट औऱ मेहदी हसन मिराज ने 11 विकेट लिया।

एंजेलो मैथ्यूज इंटनरेशनल क्रिकेट में 'Timed Out' होने वाले पहले क्रिकेटर बने

एंजेलो मैथ्यूज इंटनरेशनल क्रिकेट में  'Timed Out'  होने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। सदीरा समराविक्रमा के आउट होने के बाद मैदान पर आए मैथ्यूज हेलमेट में परेशानी के कारण विकेट गिरने के 2 मिनट तक बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं हो सके। इसे लेकर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से टाइम आउट की अपील की और दोनों अंपायरों ने चर्चा के बाद मैथ्यूज को आउट करार दिया। बता दें कि एमसीसी के नियमों के अनुसार  'Timed Out' 3 मिनट के बाद होता है, लेकिन वर्ल्ड कप में यह 2 मिनट का है।

World Cup 2023 : शाकिब अल हसन ने साउथ अफ्रीका को दिया चौथा झटका

सदीरा समीराविक्रमा 42 गेंदों में 41 रन की पारी खेलकर आउट,कप्तान शाकिब अल हसन ने लिया अपना दूसरा विकेट। श्रीलंका 135-4

Advertisement

World Cup 2023 : श्रीलंका को तीसरा झटका, पथुम निसांका भी आउट

पथुम निसांका 36 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 41 रन की पारी खेलकर आउट, युवा तंजीद हसन ने किया बोल्ड। श्रीलंका- 72-3

World Cup 2023 : कुसल मेंडिस फिर हुए फ्लॉप, शाकिब ने किया शिकार

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, कुसल मेंडिस 30 गेंदों में 19 रन बनाकर बने शाकिब अल हसन का शिकार। श्रीलंका- 69-2

World Cup 2023: 10 ओवर के बाद श्रीलंका 52-1

10 ओवर के बाद श्रीलंका 52-1, पथुम निसांका (39) औऱ कप्तान कुसल मेंडिस (7) की जोड़ी क्रीज पर।

Advertisement

BAN vs SL: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, देखें प्लेइंग इलेवन

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 38वां मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका (BAN vs SL) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार (6 नवंबर) को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।

टीमें

Bangladesh : तंजिद हसन, लिटन दास, नाजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह रियाद, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, तंज़ीम शाकिब, शोरफुल इस्लाम

Sri Lanka: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

World Cup 2023 : दिलशान मदुशंका के पास इतिहास रचने का मौका

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अगर वह इस मैच में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो श्रीलंका के लिए एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चमिंडा वास औऱ मुथैया मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। वास और मुरलीधरन के नाम एक वर्ल्ड कप में 23 विकेट दर्ज है। मदुशंका ने अब तक 7 मैच में 18 विकेट लिए हैं।

Load More

बांग्लादेश औऱ श्रीलंका के बीच सोमवार (6 नवंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा। बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की क्वालीफीकेशन के हिसाब से उसके लिए जीत अहम है। वहीं श्रीलंका के पास अभी भी टॉप 4 में पहुंचने का मौका है, हालांकि उसे अपने बाकी मैच जीतने होंगे औऱ दूसरे टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। 

Tags

RELATED ARTICLES