श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 52 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बना लिए है। उन्हें मैच जीतने के लिए अभी 143 रन की जरुरत है।
चौथे दिन स्टंप्स के समय कुसल मेंडिस 56 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 39 रन और कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी 39(64) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। कामिंदु मेंडिस ने 35 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। एंजेलो मैथ्यूज ने 59 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 2-2 विकेट केशव महाराज और डेन पैटर्सन को मिले। एक विकेट कागिसो रबाडा ने झटका।
- One Day left.
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 8, 2024
- Sri Lanka needs 143 runs.
- South Africa needs 5 wickets.
- WTC final on line.
An absolute thriller loading at St George's Park pic.twitter.com/6K9PcTn3nQ
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 86 ओवर में 317 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ऐसे में उनकी कुल बढ़त 347 रन हो गयी और श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 348 रन का लक्ष्य मिला। कप्तान टेम्बा बावुमा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 66(116) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।