आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि BCCI ने उन पर एक मैच का बैन लगा रखा है। हार्दिक पर बैन लगा है क्योंकि पिछले सीजन उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कई मैचों में स्लो ओवर रेट से बॉलिंग की थी। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि हार्दिक की गैरमौजूदगी में आईपीएल 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में कौन से 3 खिलाड़ी कप्तानी की जिम्मेदारी उठा सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)
इस लिस्ट में सबसे ऊपर स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। SKY इंटरनेशनल लेवल पर टीम इंडिया की कैप्टेंसी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है ऐसे में अब उनकी इस क्षमता का फायदा मुंबई इंडियंस भी उठा सकती है। गौरतलब है कि वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच में कैप्टेंसी की जिम्मेदारी पहले भी उठा चुके हैं। यही वजह है वो इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।