Cricket Image for IND vs BAN 3rd ODI: 3 खिलाड़ी जो बन सकते हैं रोहित शर्मा की रिप्लेसमेंट, लिस्ट में (Rohit Sharma)
IND vs BAN 3rd ODI: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। इस मैच में उन्हें अंगूठे पर गंभीर चोट लगी जिसके बाद अब वह तीसरे मैच में इंडियन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो आखिरी मैच में रोहित शर्मा को रिप्लेस (Rohit Sharma Replacement) कर सकते हैं।
ईशान किशन (Ishan Kishan)
24 वर्षीय ईशान किशन रोहित की रिप्लेसमेंट बनने के पहले दावेदार हैं। बीते समय में ईशान पर इंडियन मैनेजमेंट ने खूब भरोसा जताया है। अब तक ईशान ने वनडे फॉर्मेट में कुल 9 मुकाबले खेलकर 267 रन बनाए हैं। ईशान किशन की औसत 33.37 और स्ट्राइक रेट 90.50 का रहा है। यह खिलाड़ी इंडियन टीम को एक लेफ्ट हेंड ऑप्शन देता है।