सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अच्छा प्रदर्शन किया था। वे क्रिकेट का एक ऐसा ब्रांड प्रदर्शित करने में सक्षम थे जिसने कई फैंस को आकर्षित किया। उन्होंने आईपीएल 2024 में फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद आईपीएल 2023 में 10वें पायदान पर थी और आईपीएल 2024 में दूसरे पायदान पर आ गयी। अगर आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होता है तो भी वे मजबूत स्थिति में नजर आते है। ऐसे में हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें हैदराबाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है।
पैट कमिंस
पैट कमिंस (Pat Cummins) उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से अपनी योग्यता साबित की। उनकी गेंदबाजी और बल्ले से कैमियो से अधिक, उनकी आईपीएल 2024 में कप्तानी थी जिसने कई लोगों को प्रभावित किया। कमिंस को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा था। कमिंस ने 16 मैच खेले और 9.28 के इकॉनमी रेट की मदद से 18 विकेट अपनी झोली में डालें। वहीं 143.16 के स्ट्राइक रेट से 136 रन अपने नाम किये।