मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे शानदार फ्रेंचाइजी में से एक है क्योंकि उन्होंने पांच बार ट्रॉफी जीती है। एमआई के बारे में सबसे अच्छी चीजों में से एक यह है कि वे नए खिलाड़ियों को साइन करते हैं और उन्हें सुपरस्टार में बदल देते हैं। कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को जब मुंबई इंडियंस से कॉन्ट्रैक्ट मिला तो वे इंटरनेशनल लेवल पर अनकैप्ड थे। हालाँकि, एमआई के लिए खेलने के बाद, उनके स्टॉक बिल्कुल नए लेवल पर पहुंच गए। तो ऐसे में हम आपको उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए जाने के बाद कभी भी आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला।
1. क्रिस लिन
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन (Chris Lynn) एक समय वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक थे। लिन आखिरी बार आईपीएल में एमआई के लिए 2021 में खेलते हुए दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। हालाँकि, एमआई ने फिर भी उन्हें हटा दिया और रिलीज़ कर दिया, जिसके बाद वह ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। वो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद डेक्कन चार्जेर्स के लिए खेल चुके हैं। लिन ने आईपीएल में 42 मैच खेले है और 140.63 के स्ट्राइक रेट से 1329 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम 10 अर्धशतक दर्ज है।