आईपीएल 2021 एक अनूठा एडिशन था। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार बायो-बबल में COVID-19 के प्रकोप के कारण मैचों को बीच में ही रोकना पड़ गया था। बाद में, यह लीग टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले सितंबर में फिर से शुरू हुई। ब्रेक और COVID-19 महामारी के कारण कई खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। चूंकि एक ही सीज़न में इतने सारे बदलाव हुए, इसलिए सभी प्रशंसकों को यह याद नहीं होगा कि यहाँ नीचे दिए गए 5 खिलाड़ी भी आईपीएल 2021 में टीमों के साथ जुड़े थे।
1. क्रिस वोक्स
इस लिस्ट में टॉप पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। वोक्स को हाल के दिनों में ज्यादा टी20 मौके नहीं मिले हैं। वह 2024 में पंजाब किंग्स के साथ थे लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने को नहीं मिला। 2021 में वोक्स दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े हुए थे। वोक्स ने आईपीएल 2021 में 3 मैच खेले और 7. 45 के इकॉनमी रेट की मदद से 5 विकेट लिए है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 15 रन बनाये है।